Class 9 chapter 1 Geography स्थिति एवं विस्तार
• परिचय
• भारत की स्थिति
• भारत का आकार
• भारत तथा विश्व
• भारत के पड़ोसी देश
परिचय
भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है और इसका इतिहास अद्भुत् रहा है| स्वतंत्रता के पश्चात् भारत ने सामाजिक-आर्थिक रूप से बहुमुखी उन्नति की है। कृषि, उद्योग, तकनिकी और सर्वांगीण आर्थिक विकास में अद्भुत् प्रगति हुई है।
भारत की स्थिति
• भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और इसका मुख्य भाग 8⁰4’ उत्तर से 37⁰6’ उत्तर अक्षांश तथा 68⁰7’ पूर्व से 97⁰25’ पूर्व देशांतर तक है।
• कर्क रेखा 23⁰30’ उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है।
• मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
भारत का आकार
• भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।
• भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।
• भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7,516.6 कि.मी. है।
• भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है।
• इसके दक्षिण का भू-भाग उत्तर में चौड़ा है और 22⁰ ऊत्री अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया है| इसके पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
• अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग 30⁰ है।
• भारत के पूर्व-पश्चिम का विस्तार उत्तर-दक्षिण के विस्तार की अपेक्षा कम प्रतीत होता है।
• 82⁰30’ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। • गुजरात से अरूणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है| अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।
भारत तथा विश्व
• भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है।
• हिंद महासागर जो कि पश्चिम यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है भारत को केन्द्रीय स्थिति प्रदान करता है।
• दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम सम्बन्ध बनाये हुए हैं।
• हिंद महासागर में किसी भी की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है, भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण हिंद महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है।
• भारत का विश्व के देशों के साथ संपर्क युगों पुराना है, परन्तु यह सम्बन्ध समुद्री जलमार्गों की अपेक्षा भू-भागों से होकर था। प्राचीन काल में समुद्री मार्ग के जानकारी न होने के कारण अनेक यात्री उत्तरी पर्वतों के दर्रों से भारत में आए।
• प्राचीन समय से ही भू मार्गों से ही विचारों और वस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहा है।
• इसी प्रकार उपनिषदों के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र की कहानियाँ, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली के साथ-साथ मसाले, मलमल आदि कपड़े तथा व्यापार के अन्य सामान संसार के विभिन्न भागों तक पहुँच सके।
• इसके विपरीत यूनानी स्थापत्य कला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला के प्रतीक मीनारों तथा गुम्बदों का प्रभाव हमारे देश के विभिन्न भागों में देखा गया।
भारत के पड़ोसी देश
• भारत में 28 राज्य और 7 केन्द्रशासित क्षेत्र हैं तथा अपनी भूमि सीमा इनके साथ बाँटते हैं-
→ उत्तर-पश्चिम- पाकिस्तान और अफगानिस्तान।
→ उत्तर- नेपाल, चीन, भूटान।
→ पूर्व- म्यांमार व बांग्लादेश।
→ दक्षिण- श्रीलंका और मालदीव।
• भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है जो भारत से श्रीलंका को अलग करती है।
• मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।
• प्रायद्वीप भूमि का एक टुकड़ा है जो एक तरफ से भूमि से जुड़ा हो और तीन तरफ से पानी से घिरा है।
ज्ञात कीजिए
1. 82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?
उत्तर
82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर इसलिए माना गया है क्योंकि यह रेखा भारत के मध्य से होकर निकलती है।
2. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर क्यों है?
उत्तर
कन्याकुमारी भारत का अक्षांशीय विस्तार के दक्षिणी छोर (8°4' उत्तरी अक्षांश) और कश्मीर भारत का अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर (37°6' उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30° है जिसका प्रभाव दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर है।
ज्ञात कीजिए
1. पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर
पश्चिमी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी) और लक्षद्वीप
पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
2. क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर
सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
सबसे छोटा राज्य - गोवा
3. कौन-सा राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र थट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर
हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना
4. (i) पाकिस्तान (ii) चीन (iii) म्यांमार और (iv) बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए। उदाहरणार्थ उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए जिनकी सीमाएँ पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष वर्ग बनाइए।
उत्तर
(i) पाकिस्तान की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान,गुजरात।
(ii) चीन की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
(iii) म्यांमार की सीमा को छूने वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर,मिजोरम।
(iv) बांग्लादेश की सीमा को छूने वाले राज्य - मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल।
अभ्यास
1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा
► (ख) उड़ीसा
(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97°25' पू○
(ख) 77°6' पू○
(ग) 68°7' पू○
(घ) 82°32' पू○
► (क) 97°25' पू○
(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार
► (ग) नेपाल
(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन
► (ख) लक्षद्वीप
(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिसे देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान(ग) बांग्लादेश(घ) नेपाल
►(ख) ताजिकिस्तान
2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर
अरब सागर में लक्षद्वीप समूह है तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में मालदीव और श्रीलंका द्वीपीय देश हमारे पडोसी हैं।
(ii) उन देशों के नाम बताइए, जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
उत्तर
रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया।
(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पडोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर
हमारे उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान तथा उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार हैं।
(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घडी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच 30° देशांतर का अंतर है। इस कारण इन दोनों राज्यों के बीच दो घंटे का फासला है। चूँकि अरुणाचल प्रदेश पूर्व में है इसलिए वहाँ सूर्योदय गुजरात से पहले होता है। भारतीय मानक समय का समय भारत की मानक याम्यतोर से तय होती है इसलिए दोनों राज्यों की घड़ी एक ही समय दर्शाती है।
4. हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर
हिन्द महासागर पश्चिम के यूरोपीय देशों को पूर्वी एशियाई देशों से मिलाता है तथा भारत इन देशों को मिलान वाले मार्ग में स्थित है जिस कारण हिन्द महासागर भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है तथा एक लम्बी तठ रेखा प्रदान करता है जिसके माध्यम से भारत पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी निकटतम संबंध बनाए हुए है।
मानचित्र कौशल
1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
(iv) भारतीय दक्षिणी मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
(viii) सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।
उत्तर
(i) लक्षद्वीप
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप बनाने वाले देश - भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश।
(iii) गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
(iv) कन्याकुमारी
(v) 37°6' उत्तर
( vi) 8°4' उत्तर
(vii) पश्चिमी - 68°7' पश्चिम, पूर्वी - 97°25' पूर्व
(viii) गुजरात
(ix) पाक जलसंधि
(x) दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी), लक्षद्वीप, यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
• भारत की स्थिति
• भारत का आकार
• भारत तथा विश्व
• भारत के पड़ोसी देश
परिचय
भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है और इसका इतिहास अद्भुत् रहा है| स्वतंत्रता के पश्चात् भारत ने सामाजिक-आर्थिक रूप से बहुमुखी उन्नति की है। कृषि, उद्योग, तकनिकी और सर्वांगीण आर्थिक विकास में अद्भुत् प्रगति हुई है।
भारत की स्थिति
• भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और इसका मुख्य भाग 8⁰4’ उत्तर से 37⁰6’ उत्तर अक्षांश तथा 68⁰7’ पूर्व से 97⁰25’ पूर्व देशांतर तक है।
• कर्क रेखा 23⁰30’ उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है।
• मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
भारत का आकार
• भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।
• भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।
• भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7,516.6 कि.मी. है।
• इसके दक्षिण का भू-भाग उत्तर में चौड़ा है और 22⁰ ऊत्री अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया है| इसके पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
• अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग 30⁰ है।
• भारत के पूर्व-पश्चिम का विस्तार उत्तर-दक्षिण के विस्तार की अपेक्षा कम प्रतीत होता है।
• 82⁰30’ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।
भारत तथा विश्व
• भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है।
• दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम सम्बन्ध बनाये हुए हैं।
• हिंद महासागर में किसी भी की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है, भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण हिंद महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है।
• भारत का विश्व के देशों के साथ संपर्क युगों पुराना है, परन्तु यह सम्बन्ध समुद्री जलमार्गों की अपेक्षा भू-भागों से होकर था। प्राचीन काल में समुद्री मार्ग के जानकारी न होने के कारण अनेक यात्री उत्तरी पर्वतों के दर्रों से भारत में आए।
• प्राचीन समय से ही भू मार्गों से ही विचारों और वस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहा है।
• इसके विपरीत यूनानी स्थापत्य कला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला के प्रतीक मीनारों तथा गुम्बदों का प्रभाव हमारे देश के विभिन्न भागों में देखा गया।
भारत के पड़ोसी देश
• भारत में 28 राज्य और 7 केन्द्रशासित क्षेत्र हैं तथा अपनी भूमि सीमा इनके साथ बाँटते हैं-
→ उत्तर-पश्चिम- पाकिस्तान और अफगानिस्तान।
→ उत्तर- नेपाल, चीन, भूटान।
→ पूर्व- म्यांमार व बांग्लादेश।
→ दक्षिण- श्रीलंका और मालदीव।
• भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है जो भारत से श्रीलंका को अलग करती है।
• मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।
• प्रायद्वीप भूमि का एक टुकड़ा है जो एक तरफ से भूमि से जुड़ा हो और तीन तरफ से पानी से घिरा है।
1. 82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?
उत्तर
82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर इसलिए माना गया है क्योंकि यह रेखा भारत के मध्य से होकर निकलती है।
2. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर क्यों है?
उत्तर
कन्याकुमारी भारत का अक्षांशीय विस्तार के दक्षिणी छोर (8°4' उत्तरी अक्षांश) और कश्मीर भारत का अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर (37°6' उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30° है जिसका प्रभाव दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर है।
ज्ञात कीजिए
1. पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर
पश्चिमी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी) और लक्षद्वीप
पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
2. क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर
सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
सबसे छोटा राज्य - गोवा
3. कौन-सा राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र थट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर
हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना
4. (i) पाकिस्तान (ii) चीन (iii) म्यांमार और (iv) बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए। उदाहरणार्थ उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए जिनकी सीमाएँ पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष वर्ग बनाइए।
उत्तर
(i) पाकिस्तान की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान,गुजरात।
(ii) चीन की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
(iii) म्यांमार की सीमा को छूने वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर,मिजोरम।
(iv) बांग्लादेश की सीमा को छूने वाले राज्य - मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल।
अभ्यास
1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा
► (ख) उड़ीसा
(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97°25' पू○
(ख) 77°6' पू○
(ग) 68°7' पू○
(घ) 82°32' पू○
► (क) 97°25' पू○
(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार
► (ग) नेपाल
(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन
► (ख) लक्षद्वीप
(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिसे देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
►(ख) ताजिकिस्तान
2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर
अरब सागर में लक्षद्वीप समूह है तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में मालदीव और श्रीलंका द्वीपीय देश हमारे पडोसी हैं।
(ii) उन देशों के नाम बताइए, जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
उत्तर
रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया।
(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पडोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर
हमारे उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान तथा उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार हैं।
(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घडी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच 30° देशांतर का अंतर है। इस कारण इन दोनों राज्यों के बीच दो घंटे का फासला है। चूँकि अरुणाचल प्रदेश पूर्व में है इसलिए वहाँ सूर्योदय गुजरात से पहले होता है। भारतीय मानक समय का समय भारत की मानक याम्यतोर से तय होती है इसलिए दोनों राज्यों की घड़ी एक ही समय दर्शाती है।
4. हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर
हिन्द महासागर पश्चिम के यूरोपीय देशों को पूर्वी एशियाई देशों से मिलाता है तथा भारत इन देशों को मिलान वाले मार्ग में स्थित है जिस कारण हिन्द महासागर भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है तथा एक लम्बी तठ रेखा प्रदान करता है जिसके माध्यम से भारत पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी निकटतम संबंध बनाए हुए है।
मानचित्र कौशल
1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
(iv) भारतीय दक्षिणी मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
(viii) सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।
उत्तर
(i) लक्षद्वीप
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप बनाने वाले देश - भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश।
(iii) गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
BSEB Questions and Answers
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
बहुविकल्पीय प्रश्न :
निर्देश : नीचे दिये गये प्रश्न में चार संकेत चिह्न हैं जिनमें एक सही या सबसे उपयुक्त हैं। प्रश्नों का उत्तर देने के लिए प्रश्न संख्या के सामने वह संकेत चिह्न (क, ख, ग, घ) लिखें जो सही अथवा सबसे उपयुक्त हों।
प्रश्न 1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
(क) 7 वाँ
(ख) 9 वाँ
(ग) 5 वाँ
(घ) 8 वाँ
उत्तर-
(क) 7 वाँ
प्रश्न 2.भारत के अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री ‘का अंतर है ?
(क) 45°
(ख) 40°
(ग) 30°
(घ) 35°
उत्तर-
(ग) 30°
प्रश्न 3.भारत की मानक मध्याह्न रेखा का मान है
(क) 83930′
(ख) 81°53′
(ग) 82°30′
(घ) 80°30′
उत्तर-
(ग) 82°30′
प्रश्न 4.भारत की स्थलीय सीमा रेखा तटीय सीमा रेखा से लगभग कितनी बड़ी है ?
(क) आधी
(ख) दुगुनी
(ग) तिगुनी
(घ) चौगुनी
उत्तर-
(ख) दुगुनी
प्रश्न 5.भारत एवं चीन के बीच की सीमा रेखा का नाम है
(क) रेडक्लिफ लाइन
(ख) मैकमोहन लाइन
(ग) ग्रीनवीच लाइन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ख) मैकमोहन लाइन
रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
1. भारत का क्षेत्रफल ………………… वर्ग कि०मी० है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का ………………….. % है।
2. भारत का मुख्य भू-भाग …………………… उत्तर से …………….. उत्तर – अक्षांश तथा ……………. पूर्व देशांतर से ……. .. पूर्व
देशांतर तक है।
3. भारत में कुल ….. …. राज्य एवं ………. केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
4. श्रीलंका भारत से ……….. एवं ……. द्वारा अलग हुआ है।
5. कोसी नदी को बिहार का ……….. कहते हैं जो हिमालय के ।
……………..: पर्वत से निकलती है।
उत्तर-
1. 23.8 लाख,
2.4 2. 894′, 37°6′, 68°7′, 97225′
3. 28.7,
4. मन्नार की खाड़ी, पाक जल संधि
5. शोक, कैलाश।
कारण बताएँ
प्रश्न 1.भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग समान है किन्तु भूमि पर दोनों की वास्तविक दूरी समान नहीं है, क्यों ?
उत्तर-
इसका कारण यह है कि पृथ्वी पर अंतरअक्षांशीय दूरी समान रहती है किन्तु अंतरदेशीय दूरी जैसे-जैसे ध्रुव की ओर जाती हैं कम होती जाती है।
प्रश्न 2.भारत के अरुणाचल प्रदेश के निवासी सौराष्ट्र के निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही उठ जाते हैं, क्यों?
उत्तर-
इसका कारण है
- अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग की अंतिम देशान्तर रेखा 97225′ पूर्व है जबकि सौराष्ट्र के पश्चिमी भाग की अंतिम देशान्तर रेखा 6827′ पूर्व है। इनमें लगभग 30 देशान्तर रेखाओं का अन्तर है।
- सूर्य पूरब में निकलता है। अतः पूरब में समय आगे होगा, पश्चिम की अपेक्षा।
- हर देशान्तर रेखा पर सूर्य निकलने के समय में 4 मिनट
(24×60360) का अंतर आता है - इस प्रकार सौराष्ट्र के पश्चिमी भाग में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग की अपेक्षा समय 2 घंटे पीछे है, (4 × 30 = 120 मिनट अर्थात् 2 घंटे। .
- देश की घड़ियाँ 80°30′ पूरब हैं। यह इलाहाबाद से होकर गुजरती है, तो जब इलाहाबाद में दिन का 12 बजता है तो सम्पूर्ण देश की घड़ियों में 12 बजता है।
प्रश्न 3.भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में जाड़े की ऋतु में जहाँ लोग गर्म कपड़े में लिपटे रहते हैं वहीं दक्षिण राज्य केरल के निवासी खुले बदन एवं लुंगी में रहते हैं, क्यों?
उत्तर-इसका कारण यह है कि भारत का उत्तरी किनारा जम्मू-कश्मीर राज्य 37°6′ अक्षांश रेखा इसके उत्तरी किनारे से गुजरती है । अतः विषुवत रेखा से यह काफी दूरी पर है तथा सूर्य की किरणें यहाँ अत्यन्त तिरछी पड़ती हैं। फलतः यहाँ सूर्य ताप कम मिलता है और जाड़े की ऋतु में अत्यधिक ठंढक पड़ती है। इसके विपरीत भारत का दक्षिणी भाग-केरल विषुवत रेखा के काफी निकट है । अतः यहाँ सूर्य की किरणें अपेक्षाकृत सीधी पड़ती है और सूर्य ताप अधिक मिलता है। इस तरह जाड़े में जम्मू-कश्मीर में पुरुष गर्म कपड़े और चादरों में लिपटे रहते हैं वहीं केरल का किसान लुंगी पहने नंगे वदन खेती करता है।
प्रश्न 4.भारत की तटीय सीमा रेखा काफी लंबी है, क्यों?
उत्तर-
कारण यह है कि भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर, पूरब में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर है । यह तीनों और समुद्र से घिरा है। इसी प्रायद्वीपीय आकार के कारण भारत की तटीय सीमा काफी लंबी है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.भौगोलिक क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत से बड़े सभी देशों का नाम क्रमवार लिखें। उत्तर-भौगोलिक क्षेत्रफल से भारत से बड़े सभी देशों के नाम क्रमवार इस प्रकार हैं
उत्तर-
(i) रूस – 170 लाख वर्ग किमी० ।
(ii) कनाडा – 99.7 लाख वर्ग किमी० ।
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका – 98 लाख वर्ग किमी० ।
(iv) चीन – 95.9 लाख वर्ग किमी०
(v) ब्राजील – 85.4 लाख वर्ग किमी० ।
(vi) आस्ट्रेलिया – 76.8 लाख वर्ग किमी० ।
प्रश्न 2.बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में स्थित भारत के द्वीप समूहों के नाम लिखें।
उत्तर-
बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह है–अंडमान और निकोबार द्वीप समूह । अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं-लक्षद्वीप तथा मालदीव द्वीप समूह ।
प्रश्न 3.भारत की स्थलीय सीमा रेखा को छूने वाले सभी पड़ोसी देशों के नाम लिखें।
उत्तर-
भारत की स्थलीय सीमा रेखा को छूने वाले देश हैं-पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बंगलादेश तथा म्यांमार हैं।
प्रश्न 4.भारत के कौन से राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं।
उत्तर-
भास्त के राज्यों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली तथा असम है जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं।
प्रश्न 5.जलसंधि किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जलसंधि जल का वह संकीर्ण हिस्सा है जो दो सागरों को विभाजित करता है। जैसे पाक जलसंधि द्वारा भारत और श्रीलंका अलग होता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत के अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार का इसके समय पर क्या प्रभाव पड़ता है ? स्पष्ट करें।
उत्तर-
भारत के अक्षांशीय विस्तार से समय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है । इसके विस्तार से सर्दी गर्मी का प्रभाव पड़ता है। समय पर प्रभाव देशान्तरीय विस्तार के कारण होता है। भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय समय में 2 घंटों का अन्तर है। इन दोनों में 30° देशान्तरीय बिस्तार है। भारत की मानक देशान्तर रेखा 82°30′ पूवी देशान्तर है, जो इलाहाबाद के नैनी से होकर गुजरती
पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशान्तर घूम जाती है । अतः 1° देशान्तर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशानतर का अंतर है। अतः 30°x 4 मिनट = 120 मिनट अर्थात् 2 घंटे हुए। यानी दोनों स्थानों के समय में दो घंटों का अंतर है।
यह अंतर स्थानीय समय का है । पर पूरे देश में एक समय निर्धारित रहता है। भारत में मानक समय है 829-30′ अर्थात् नैनी का समय । यहाँ जब सूर्य ठीक सिर पर आता है तो दिन का 12 बजता है और वही समय पूरे देश में लागू होता है, ताकि समय की एकरूपता बनी रहे ।
मानचित्र कौशल
मानचित्र की सहायता से निम्नलिखित की पहचान करें-
(i) भारत के सभी राज्यों की राजधानियाँ ।
(ii) केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियाँ।
(iii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य ।
(iv) भारत का दक्षिणतम बिन्दु ।
(v) भारत की मुख्य भूमि का दक्षिण शीर्ष बिन्दु ।
(vi) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि ।
(vii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिल कर बनता है।
(viii) सार्क सदस्यों को चिह्नित करें।
उत्तर-
(i) भारत के सभी राज्यों की राजधानियाँ-
नोट : राजधानियों को उत्तर के क्रम में दर्शाया गया है।
(ii) केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यालय :
(iii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य है–गुजरात।
(iv) भारत का दक्षिणतम बिन्दु-इंदिरा प्वाइंट ।
(v) भारत की मुख्य भूमि का दक्षिण शीर्ष बिन्दु-कन्याकुमारी ।
(vi) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि-पाक जलसंधि।
(vii) भारतीय उपमहाद्वीप निम्नांकित देशों से मिलकर बनता हैउत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, मध्य में भारत, उत्तर में नेपाल, उत्तर-पूर्व में भूटान और पूर्व में बंगलादेश ।.
(viii) सार्क सदस्य देश हैं-भारत, नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका,. भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मालदी
Social Plugin